बीहड़ की दुनिया में आपका स्वागत है। नए सनसनी और संघर्ष की जानकारी

शुक्रवार, 25 अप्रैल 2008

मोहर सिंह का अंत

एक और बेहमई को अंजाम देने की धमकी देने वाले मोहर सिंह मल्लाह का पुलिस ने अंत कर दिया। मोहर सिंह उन डकैतों की कड़ी में था जो राजनीतिक कारणों से बीहड़ों में कूदे। यमुना का बीहड़ मल्लाह डकैतों के लिए चर्चित रहा है। मोहर सिंह का बीहड़ी जीवन कुल जमा एक साल रहा। यूं वह मान सिंह मल्लाह और अरविंद गुजर्र गैंग में भी काम करता रहा। हाल ही में बीडीसी चुनाव हारने के बाद वह बीहड़ में कूद गया। इसके बाद उसने एक और बेहमई जैसे कांड को करने की धमकी दी थी।

कोई टिप्पणी नहीं: