एक साल की मेहनत रंग लाई। आखिर बीहड़ का रंग लोगों पर चढ़ना शुरू हो गया। इस रंग को गाढ़ा किया है एनडी टीवी के रवीश कुमार ने। रवीश ने 25 फरवरी के हिंदुस्तान की संपादकीय में पूरे चार कॉलम में बीहड़ ब्लॉग की चर्चा की है। रवीश को धन्यवाद।
बीहड़ ब्लाक को शुरू करने का मेरा उद्देश्य सिर्फ इस अद्भूत जमीन के बारे में आपको जानकारी देना है। यह जमीन जो सभी को लुभाती है। सभी को रिझाती है साथ ही सबको डराती भी है। आखिर क्यों है ऐसा। इस मिट्टी से भी सोंधी खुश्बू उठती है।