गुरुवार, 16 अक्टूबर 2008
खानों पर डकैतों का कब्जा
धौलपुर इलाका पत्थरों की खान के लिए मशहूर है। इस एक काम से ही राज्यों को करोड़ों की आमदनी होती है। अफसोस इस बात का है इस इलाके पर कानून नहीं डकैतों का राज्य चलता है। दस्यु उन्मूलन में पुलिस भले ही ताकत लगा रही हो लेकिन राजस्थान के धौलपुर जिले के बसेड़ी और सरमथूरा और मुरैना जिले के सबलगढ़ और करोली के कुछ इलाकों में डकैतों का ही हुकुम चलता है। इलाके में सक्रिय एक दर्जन से अधिक दस्यु बंदूक की दम पर इन खान संचालकों से लाखों रुपये की वसूली करते हैं। जनपद के चंबल इलाके में इस समय दस्यु सरगना जगन गुर्जर पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ है। इस गैंग का सदस्य पान सिंह और कोमेश चौथ वसूली के लिए जाते हैं। करौली जनपद में प्रेम सिंह मीणा और रामबाबू काछी के हाथ वसूली की बागडोर है। यह दस्यु विशेष तरीके से काम करते हैं और किसी एक दिन आकर खान संचालक या श्रमिकों को अपना फरमान सुना चौथ की रकम और स्थान देकर एक कोड वर्ड देते हैं। तय दिन और समय तक रकम न पहुंचने तक खान में काम बंद रहता है।
रविवार, 12 अक्टूबर 2008
दस्यु सीमा परिहार सपा में
पूर्व दस्युओं का राजनीति से और राजनेताओं का दस्युओं से लगाव तमाम बयानों के बावजूद मजबूत जोड़ की तरह जुड़ा हुआ है। ताजा घटनाक्रम यह है कि फूलन को डकैत बनाने की कहानी के मुख्य सूत्रधार लालाराम और श्रीराम गैंग की सीमा परिहार अब सपा में शामिल हो गई हैं। सीमा को लेकर एक फिल्म भी बन चुकी है। इससे पहले सीमा इंडियन जस्टिस पार्टी से सांसद का उत्तरप्रदेश की इटावा सीट से चुनाव भी लड़ चुकी है। इसके बाद वह रालोद में शामिल हुई और हाल ही में सपा में शामिल हो गई हैं। सीमा पर दो दर्जन से अधिक मुकदमें हैं और इन दिनों पर औरैया जिले के दिबियापुर कसबे में रहती हैं।
रविवार, 5 अक्टूबर 2008
मुरैना से अपहृत युवकों का सुराग नहीं
राजस्थान मडरायल से अपहृत मुरैना के चारों युवकों का अब तक अता-पता नहीं लग सका है। करौली पुलिस की पार्टियां रविवार को भी मडरायल के जंगलों और पहाड़ी क्षेत्र में युवकों की तलाश में भटकती रही। करौली के पुलिस अधीक्षक सरवर खान की माने तो पुलिस जल्दी ही अपहरणकर्ता तक पहुंच जाएगी। इस संदर्भ में पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण क्लू भी हाथ लगे हैं।
गौरतलब है कि कैलादेवी के दर्शनों को जा रहे मुरैना के भक्त सोबरन शर्मा, रिंकू अग्रवाल, नेमीचंद अग्रवाल और सोनू अग्रवाल का अज्ञात बदमाशों ने राजस्थान के करौली जिले में चंबल नदी के मडरायल घाट के उस पार से अपहरण कर लिया था। बदमाशों ने अपहृत रिंकू के मोबाइल से ही उनके घरवालों से फोन पर बात कर 40 लाख रुपये की फिरौती मांगी है।
अपहृतों को लेकर करौली पुलिस और मुरैना मध्यप्रदेश पुलिस चकरघिन्नी बनी हुई है। वहीं अपहृतों के परिजनों का भी बुरा हाल है। युवकों की तलाश में मुरैना से गई पार्टियां भी राजस्थान के चंबल बीहड़ों में सर्च कर रही हैं। करौली के पुलिस अधीक्षक सरवर खान ने बताया कि अभी तक अपहृतों की लोकेशन उनके मोबाइल के हिसाब से चंबल घाटियों में मडरायल और सबलगढ़ की तरफ मिल रही है। सरवर के अनुसार मुकेश की बातचीत से शक है कि फिरौती के लिए फोन करने वाले मुकेश की आवाज राजस्थानी बोलचाल से मेल नहीं खा रही है। माना जा रहा है कि मुकेश दादा मुरैना का ही रहने वाला है।

मंगलवार, 16 सितंबर 2008
सवा लाख का इनामी वकीला ढेर
सोमवार, 15 सितंबर 2008
जमीन बेचकर फिरौती
डेढ़ महीने पहले आगरा के जौहरी बाजार से अपह्रत किए गए सुदीप राजेंद्र गुर्जर गैंग से मुक्त हो गया है। उसे मुक्त कराने के लिए घर वालों को पूरे छह लाख रुपये की फिरौती गैंग को सौंपनी पड़ी। यह रकम घर वालों ने जमीन बेचकर इकट्ठी की। यह डील ग्वालियर के पास तिघरा झाला क्षेत्र के बीहड़ में हुई। फिरौती की रकम मिलने की खुशी में गिरोह ने गोलियां दागी जिसकी खबर गांव वालों ने पुलिस को दे दी। पुलिस पहुंचती इससे पहले ही गैंग जा चुका था लेकिन रास्ते में पुलिस को वैन मिली जिसमें सुदीप और उसके परिजन बैठे थे।
बुधवार, 10 सितंबर 2008
ढीमर गैंग का सदस्य गिरफ्तार
ग्वालियर देहात के गिजोर्रा थाना पुलिस ने एक शॉर्ट एनकाउंटर में डकैत लक्ष्मण ढीमर गैंग के एक सदस्य को गिरफ्तार कर लिया है। एक माह पूर्व थरेट से अपहरण किए गए युवक को भी मुक्त कराया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देहात अनिल सिंह कुशवाहा ने बताया कि लक्ष्मण गैंग के सदस्य शोभाराम पुत्र हरिगोविंद कुशवाहा निवासी जमहार थाना पुरानी छावनी है। दूसरा व्यक्ति तरु पुत्र रामचरण कुशवाहा था जिसका एक माह पहले अपहरण हो गया था।
मंगलवार, 9 सितंबर 2008
चंबल में डूब कर 14 की मौत
चंबल इन दिनों उफान पर है और उफान पर थी लोगों की भक्ति। इस भक्ति के लिए करौली राजस्थान के मंडरायल से कुछ लोग मध्यप्रदेश के अटार घाट से गौरिया बाब की जात को नाव पर सवार होकर जा रहे थे। मध्यप्रदेश की सीमा में आ रही नाव नदी के तेज बहाव से लड़खड़ा गई। नाव में सवार लोगों में से 14 अपनी जान बचाने के लिए नदी में कूद गए। इनमें से कुछ बच्चे भी शामिल थे। इन सभी की मौत हो गई। हालांकि नाविक ने बाद में साहस कर नाव को संभाल लिया और वह किनारे तक ले आया। मरने वालों में से सात-सात एक ही परिवार के थे।
सदस्यता लें
संदेश (Atom)