बीहड़ की दुनिया में आपका स्वागत है। नए सनसनी और संघर्ष की जानकारी

रविवार, 12 अक्तूबर 2008

दस्यु सीमा परिहार सपा में

पूर्व दस्युओं का राजनीति से और राजनेताओं का दस्युओं से लगाव तमाम बयानों के बावजूद मजबूत जोड़ की तरह जुड़ा हुआ है। ताजा घटनाक्रम यह है कि फूलन को डकैत बनाने की कहानी के मुख्य सूत्रधार लालाराम और श्रीराम गैंग की सीमा परिहार अब सपा में शामिल हो गई हैं। सीमा को लेकर एक फिल्म भी बन चुकी है। इससे पहले सीमा इंडियन जस्टिस पार्टी से सांसद का उत्तरप्रदेश की इटावा सीट से चुनाव भी लड़ चुकी है। इसके बाद वह रालोद में शामिल हुई और हाल ही में सपा में शामिल हो गई हैं। सीमा पर दो दर्जन से अधिक मुकदमें हैं और इन दिनों पर औरैया जिले के दिबियापुर कसबे में रहती हैं।

3 टिप्‍पणियां:

श्रीकांत पाराशर ने कहा…

Sahi jagah mili hai seema ko. Sapa men unka man laga rahega.Aisa nahin lagega ki kahan aagayee.

भारतीय नागरिक - Indian Citizen ने कहा…

kuchh dinon baad mantri ya saansad ban jaayengi aur desh ke bhagya ka nirdharan karengi

बेनामी ने कहा…

श्री युत अबू सलेम और माननीय दाऊद इब्राहीम जी भी कतार में हैं। बस थोड़ा माहौल बन जाये।

जहां अमर सिंह हो वहां बुरे से भी बुरे आदमी की समायी हो सकती है। अमर सिंह से तो सभी अच्छे ही होंगे